होम पेज लिंक >
घटनाक्रम >
आईएसीएस में 26 नवंबर, 2025 को संविधान दिवस समारोह
राष्ट्रीय संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को 1949 में भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर तथा संविधान सभा के उन सभी सदस्यों को समर्पित है, जिन्होंने हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की मजबूत नींव रखी। यह अवसर देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का पालन करने तथा राष्ट्र की प्रगति और अखंड एकता में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्रीय संविधान दिवस 26 नवंबर 2025 को आईएसीएस में भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने तथा हमारे लोकतंत्र को परिभाषित करने वाले मूल्यों की याद दिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के निर्देशानुसार, प्रस्तावना (संलग्न) का वाचन समारोह दोपहर 12:00 बजे सी. वी. रमन हॉल में आयोजित किया जाएगा।
सभी से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर निदेशक के साथ प्रस्तावना वाचन में शामिल हों।