होम पेज लिंक > घटनाक्रम > आईएसीएस का 150वां स्थापना दिवस समारोह

इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस
(डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)
 
150वाँ स्थापना दिवस समारोह
24 जुलाई, 2025
 
आईएसीएस 29 जुलाई, 2025 को अपना 150वाँ स्थापना दिवस मनाने के लिए तैयार है, जो आईएसीएस की स्थापना के 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा  पूरे होने की दिशा में हमारे सफर का भी शुभारंभ होगा।
 
 
इस दिन शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सदस्यों – प्रो. डी.डी. शर्मा, आईआईएससी, बैंगलोर और प्रो. सायम सेनगुप्ता, आईआईएसईआर, कोलकाता द्वारा लोकप्रिय व्याख्यान दिए जाएंगे, जिसके बाद शाम को श्रीमती श्रीराधा बनर्जी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति होगी। ये कार्यक्रम क्रमशः स्थापना दिवस आयोजन समिति और साइंस एसोसिएशन क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।
 
 
दोनों कार्यक्रम एमएलएस हॉल में आयोजित किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए संलग्न कार्यक्रम अनुसूची और बैनर देखे जा सकते हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईएसीएस के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/iacskolkata पर भी किया जाएगा और इसे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा।
 
 
इस गौरवमयी अवसर पर व्याख्यान सत्रों में सहभागिता एवं संगीतमय प्रस्तुति का आनंद लेने हेतु आप सादर आमंत्रित हैं।
 
सादर,
 
शर्बाणी साहा
कुलसचिव