होम पेज लिंक > घटनाक्रम > प्रसारण सूचना

इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस

(अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत डीम्ड टू बीयूनिवर्सिटी)

 

दीक्षांत समारोह सूचना

 

सभी संबंधितों को यह सूचित किया जाता है कि आईएसीएसडीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का 5वां वार्षिक दीक्षांत समारोहसोमवार, 4 अगस्त, 2025 को एमएलएसहॉल में आयोजित किया जाएगा,इस समारोह में उन सभी पात्र छात्रों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी जिन्होंने वर्ष 2025 में सफलतापूर्वक अपनाबीएस-एमएसऔर मास्टर कार्यक्रमपूरा कर लिया हैसाथ ही, उन सभी पीएचडीछात्रों को भी डिग्रियाँ दी जाएंगी जो आईएसीएसके साथ पंजीकृत हैं और जिन्होंने 28 जुलाई, 2024 से 28 जुलाई, 2025 की अवधि के दौरान अपनी पीएचडीवाइवा-वोसी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है या करेंगे। 

 

 जो विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए पात्र औरइच्छुक हैं एवं सम्मिलित होना चाहते हैं,उन्हें भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 28 जुलाई, 2025 तक convocation@iacs.res.in पर ईमेल द्वारा भेजना होगा।प्रत्येक डिग्री प्राप्तकर्ता कोआईएसीएस विश्वविद्यालयके खाते मेंऑनलाइन माध्यम से ₹3000/- की शुल्क राशिकेवल यूएमएस (UMS) के माध्यम से जमा करनी होगी।खाते का विवरण इस प्रकार है:खाते का नाम: Indian Association for the Cultivationof Science University खाता संख्या: 37739525415 बैंक:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जादवपुर विश्वविद्यालय शाखा,शाखा कोड: 0093 आईएफएससी कोड: SBIN0000093

 

जो विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें भी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और आवेदन करना होगा। हालांकि, उनका प्रमाणपत्रदीक्षांत समारोह के बादप्रदान किया जाएगा।प्रत्येक स्नातक विद्यार्थी के साथअधिकतम 2 अभिभावक/रिश्तेदार को समारोह में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।

दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार)कोदोपहर 12:00 बजे एमएलएस हॉल, आईएसीएस परिसर में किया जाएगा। परिधान: कोई भी राष्ट्रीय परिधान हो सकता है, जिसका मुख्य रंग फ़ॉरेस्ट ग्रीन (Forest Green) हो तथा उसमें सफेद रंग का संयोजन हो। आईएसीएस, दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले डिग्री प्राप्तकर्ताओं कोआवास की सुविधा प्रदान नहीं कराएगा।

यह सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जाता है।

शर्बाणी साहा 
कुलसचिव