होम पेज लिंक >
घटनाक्रम >
नये विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह : अलोहा 2026
प्रिय साथियों,
हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि "अलोहा 2026 - फ्रेशर्स का स्वागत और अभिनंदन समारोह", आरएसए, आईएसीएस द्वारा शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में संस्थान नव-सम्मिलित बीएस-एमएस, इंटीग्रेटेड-पीएचडी, पीएचडी स्कॉलर और रिसर्च एसोसिएट्स का स्वागत किया जाएगा। साथ ही हमारे पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर चुके शोधार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे एमएलएस हॉल के सामने दीप प्रज्वलन समारोह के साथ होगा। इसके पश्चात् एमएलएस हॉल में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
हम पूरे आईएसीएस समुदाय को अलोहा 2026 मनाने में हमारे साथ शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं। आपकी जानकारी एवं संदर्भ के लिए कार्यक्रम का पोस्टर और विस्तृत कार्यक्रम-सारणी संलग्न है।