
हमें यह साझा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आईएसीएस के माननीय परिषद सदस्य और मुंबई स्थित होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान (एचबीएनआई) के कुलपति प्रो. यू. कामाची मुदाली को आईआईआएफ द्वारा उनकी #KnowOurAcademicLegend पहल के अंतर्गत विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।
यह सम्मान प्रो. मुदली के मटीरियल्स इंजीनियरिंग, न्यूक्लियर मेटलर्जी, कोरोजन साइंस और न्यूक्लियर फ्यूल-साइकिल टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में उनके बेहतरीन योगदान के साथ-साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान, एकेडमिक लीडरशिप और राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थानों के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया है।
यह सम्मान इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) के साथ-साथ देश के संपूर्ण अकादमिक जगत के लिए अत्यधिक गर्व का विषय है।
हम प्रो. यू. कामाची मुदाली को इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं तथा वैज्ञानिक उत्कृष्टता की दिशा में उनके निरंतर प्रयासों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
धन्यवाद और सादर,
निदेशक
प्रो. कालोबरण माइति